- Hindi News
- ऐलनाबाद | शहरके चौ. आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में
ऐलनाबाद | शहरके चौ. आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में
ऐलनाबाद | शहरके चौ. आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रिफ्रेशर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि सविता सिहाग एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा. हलधर यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षणार्थियों ने चंदन और रोली का तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। डीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने बीएड तथा डीएड प्रथम के प्रशिक्षणार्थियों के लिए समूहगान, समूह नृत्य तथा टाइटल गीत द्वारा उत्कृष्ट एवं नियोजन के साथ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किय। मुख्यातिथि सविता सिहाग ने प्रशिक्षणार्थियों को तन्मयता के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करके देश के उत्तम अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा. हलधर यादव ने कहा कि अध्यापक समाज का दर्पण है। समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने में सभी युवाओं का योगदान आवश्यक है। सभी छात्र अध्यापक वर्ष भर की प्रत्येक गतिविधियों मे सहभागिता कर अपने व्यक्तित्व का संतुलित एवं सर्वोत्तम विकास करें। कार्यक्रम में कॉलेज के शैक्षणिक और एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
आरआर मेमोरियल कॉलेज में रिफ्रेशर कार्यक्रम