पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता 11 को

स्कूल क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता 11 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | हरियाणाके सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार कार्यरत टीम शिक्षा दीक्षा 11 दिसंबर को प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रही है। इस टीम में शिक्षा विभाग से संबंधित स्व-प्रेरित अधिकारियों एवं अध्यापक शामिल हैं। खण्ड ऐलनाबाद के क्लस्टर रत्ता खेडा के अन्तर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की क्लस्टर स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आगामी 11 दिसम्बर को जीएमएस रत्ता खेडा में आयोजित होगी। जिसमें विभिन्न 13 स्कूलों की टीमें भाग लेगी। जयप्रकाश बब्बर स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं माध्यमिक दो समूह में होगी। इसमें बच्चों से उनके पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भाग लेने वाले विजेता सभी विद्यार्थियों को टीम शिक्षा दीक्षा प्रोत्साहन देकर सम्मानित करेगी। इस दौरान विनोद सेतिया, नीरज कांडा, सुभाष कनवारिया, पवन गोरधिना, उग्रसेन, ईश्वर राजकीय विद्यालय रत्ता खेड़ा के मुख्याध्यापक योगराज अजय मेहता अपनी सेवाएं देंगे।