स्पीड द्वितीय चरण के ट्रायल 9 से
खेल विभाग ने स्पीड (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) द्वितीय चरण ट्रायल की तिथि निर्धारित कर दी है। शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में 9 फरवरी से द्वितीय चरण के ट्रायल खंड स्तर पर लिए जाएंगे। बता दें कि स्पीड प्रथम चरण में जिले 50 हजार विद्यार्थी ने पास किया है।
स्टेडियम में खंड स्तर पर द्वितीय चरण के ट्रायल होंगे। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने बताया कि 9 फरवरी को खंड सिरसा, ऐलनाबाद ओढ़ां खंड का 10 फरवरी को, 11 फरवरी को रानियां, 12 फरवरी को बड़ागुढ़ा, 13 फरवरी को नाथूसरी चौपटा, 14 फरवरी को डबवाली के लड़कों के आयु वर्ग 15 फरवरी को लड़कियों के आयु वर्ग में ट्रायल होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग, 6 गुणा 10 शटल दौड़, फारवर्ड बेंड एंड रीच, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसिन बॉल पुट 800 मीटर दौड़ से खिलाड़ियों को गुजरना होता है। द्वितीय चरण के स्पीड ट्रायल में खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र स्कूल के विड्राल अनुसार प्राचार्य से सत्यापित करवाकर लेकर आना होगा। इसके बाद सुबह 9 से 1 बजे तक ट्रायल के दिन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।