पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर निकाले हजारों

धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर निकाले हजारों

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचमुखी चौक स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने आए व्यक्ति का धोखे से एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके खाते में पड़े 22400 रुपये की राशि निकाल ली। पानीपत जिला के भंडारी गांव निवासी नरेश कुमार एचपीसीएल मित्तल पाइप लाइन में मैकेनिक टेक्नीशियन है। उसका एचडीएफसी बैंक की पानीपत शाखा में बचत खाता है वह 5 फरवरी गुरुवार को ऐलनाबाद के पंचमुखी चौक पर एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलवाने गया। नरेश ने बताया कि जब एटीएम में पहुंचा तो वहां पर चार व्यक्ति खड़े थे। उसने एटीएम से 15 हजार रुपये निकाले, जिसके बाद उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उसको थोड़ा सा धकेल दिया जिससे उसका एटीएम नीचे गिर गया। उक्त व्यक्ति ने वह एटीएम कार्ड उठाकर नरेश को पकड़ा दिया,। मगर 2:17 बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से हनुमानगढ़ के किसी एटीएम से10 हजार रुपये निकले है। उसने तुरंत एचडीएफसी कस्टमर केयर को उसके खाते से दस हजार रुपये निकलने की शिकायत दी। वहां से जवाब मिला कि पांच दिन में उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। बैंक अधिकारियों ने जब पीड़ित का एटीएम कार्ड चेक किया तो उन्होंने बताया कि यह कार्ड उसका नहीं है बल्कि यह तो कोई कैथल के अवतार सिंह के नाम है। इस पर नरेश को समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है क्योंकि धोखे से उसका कार्ड बदल दिया गया था।