नि:शुल्क चिकित्सा कैंप आज
ऐलनाबाद | नवज्योतिएजुकेशन सोसायटी लक्ष्य होम्योपेथिक क्लीनिक की तरफ से नव ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल में रविवार को नि:शुल्क होम्योपेथिक कैंप लगाया जाएगा। सोसायटी के चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने बताया कि कैंप में होम्योपेथिक डॉक्टर मरीजों की नि:शुल्क जांच दवा बांटेंगे। कैंप में होम्योपेथिक पद्धति से पुराने एवं असाध्य रोग जैसे चर्म रोग, जोड़ों का दर्द, दमा, गठिया, शुगर, नींद आना, गुर्दे की पत्थरी, माइग्रेन, पुरानी कब्ज बवासीर का इलाज किया जाएगा।