पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री श्याम प्रभू खाटू वाले के मेले की तैयारियां पूरी

श्री श्याम प्रभू खाटू वाले के मेले की तैयारियां पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड 9 में स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभू खाटू वाले के 13 फरवरी से शुरु होने वाले 41वें विशाल वार्षिक चार दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री श्याम कला मंडल के सदस्य अजय गिदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी को ध्वजा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकंडों भक्त श्री श्याम बाबा के चरणों ध्वजा समर्पित करेंगे। अगले दिन 14 फरवरी को मंदिर प्रांगण में बाबा का अखंड ज्योति पाठ होगा। जिसमें विशाखापट्टनम से पधारे नरेश शर्मा बाबा का पाठ वाचन करेंगे। वहीं 15 फरवरी को शहर में बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें फतेहपुर शेखावाटी से डफ मंडल नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। रात्रि को मंदिर परिसर में श्री श्याम जागरण होगा। जिसमें आगरा के राजू बावरा, विशाखापट्टनम के नरेश शर्मा कोलकाता के संजय-नवीन की जोड़ी को भजनामृत की वर्षा के लिए आमंत्रित किया गया है। अगले दिन 16 फरवरी को प्रात: बाबा की मंगला आरती छप्पन होगा। कार्यक्रम के लिए कोलकाता के कारीगरों द्वारा मोतियों से श्री श्याम मंदिर की विशेष सजावट की जाएगी।