- Hindi News
- पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सीआरडीएवी. गर्ल्स कॉलेज ने बाजी मारी
पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सीआरडीएवी. गर्ल्स कॉलेज ने बाजी मारी
ऐलनाबाद | शहरके सीआरडीएवी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं ने सिरसा के त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में हुई इंटर कॉलेज फाईन आर्टस प्रतियोगिता के तहत पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 7 फरवरी को त्रिवेणी कॉलेज में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में सीआरडीएवी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं नीतिका रानी ने प्रथम खुशबु रानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान ईशकुमार मैहता प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत ने विजेता छात्राओं इंचार्ज मनप्रीत कौर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।