- Hindi News
- धौलपालिया में चौकीदार की भर्ती पर रोक लगाने की मांग
धौलपालिया में चौकीदार की भर्ती पर रोक लगाने की मांग
गांवधौलपालिया के एक व्यक्ति ने एसडीएम को पत्र देकर गांव में की जा रही चौकीदारों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है। शिशपाल ने आशंका जताई कि इस मामले में प्रशासन किसी एक आवेदक का पक्ष लेते हुए उसे चौकीदार नियुक्त कर सकता है। अपने पत्र में धौलपालिया के शिशपाल भाटी ने बताया कि गांव धौलपालिया में चौकीदार पद पर भर्ती की जानी है जिसके लिए गांव के दो उम्मीदवारों निराणाराम रामभगत ने आवेदन कर रखा है। शिशपाल के अनुसार 2 फरवरी को हलका पटवारी राजेंद्र जांगड़ा ने दोनों उम्मीदवारों की जांच के लिए मौका मुआयना किया था।
पटवारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही आवेदकों ने ग्राम पंचायत की शामलात भूमि में कब्जा कर रखा है। इसलिए दोनों ही उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं है। शिशपाल ने बताया कि इस जांच के बाद एक आवेदक पंचायती भूमि से अपना कब्जा छोड़कर दूसरी जगह अपना मकान बना रहा है। शिशपाल ने एसडीएम से गांव धौलपालिया में चौकीदार पद के लिए आए दोनों ही उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों को रद्द कर गांव में मुनियादी करवाकर नए सिरे से आवेदन मांगे जाए।
^उनके पास बजरिया कोर्ट तहसीलदार के आदेश आए थे जिसके तहत उन्होंने दोनों आवेदकों की स्टेटस रिपोर्ट के लिए जांच की। जांच के दौरान दोनों ही आवेदक पंचायत की भूमि पर काबिज पाए गए हैंै।’’ राजेंद्रजांगड़ा, हलका पटवारी
^इस मामले में उनके पास एक लिखित शिकायत आई है। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा किसी गलत व्यक्ति को चौकीदार नियुक्त नहीं किया जाएगा।\\\'\\\' धीरेंद्रखडग़टा, एसडीएम, ऐलनाबाद
^धौलपालिया में चौकीदार की भर्ती का मामला उनकी कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में विचाराधीन मामले में कोई प्राईवेट व्यक्ति शिकायत नहीं दे सकता। उन्होंने पटवारी के साथ-साथ ग्राम पंचायत से भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यदि ग्राम पंचायत की स्टेटस रिपोर्ट में भी उक्त दोनों व्यक्ति ग्राम पंचायत की जमीन पर काबिज पाए जाते हैं तो उन्हें चौकीदार नहीं लगाया जा सकेगा। अभी पंचायत की स्टेटस रिपोर्ट उनके पास आई नहीं है।’’ रामफलकटारिया, तहसीलदार, ऐलनाबाद