मतदान करना बहुत है जरूरी : एसडीएम
एसडीएम ने हथियार जमा करवाने के दिए निर्देश
चुनाव में किसी तरह की भूल चूक माफ नहीं होगी
बिना किसी भय के करे वोट का प्रयोग : ग्रोवर
विधानसभाचुनावों में जागरुक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा ने समाजसेवी संस्थाओं की बैठक ली। भारत विकास परिषद, श्री गोशाला, बार एसोसिएशन, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन, व्यापार मंडल कई अन्य संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि चुनावों में आम आदमी का मतदान करना बहुत आवश्यक है। लेकिन चुनावों में बहुत से लोग अक्सर मतदान करने नहीं जाते। चुनाव में वे या तो मतदान का महत्व नहीं समझते या फिर जान बूझकर मतदान नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर जाने के लिए प्रेरित करना होगा। इस कार्य में प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। इसलिए सभी संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अभियान शुरु करे ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान करने पहुंचे। तभी सही मायनों में लोकतंत्र की कामयाबी होगी। मौके पर रामकिशन कंबोज, डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता, एडवोकेट राजकुमार खत्री, जय सिंह गोरा आिद मौजूद थे।
सिरसा। पंचायत भवन में कर्मचारियो को चुनाव डयूटी के बारे में बताते हुए एक्सपेडीचर ओबजर्बर अभिनव कुमार यादव अन्य अधिकारी।