पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभ समय और लकी अंक देखकर भर रहे प्रत्याशी नामांकन पत्र

शुभ समय और लकी अंक देखकर भर रहे प्रत्याशी नामांकन-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आश्विनशुक्ल पक्ष एकम का पहला नवरात्र 25 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों को शुभ समय माना जाता है, इसलिए प्रत्याशी नवरात्रों के शुभ मुहूर्त देखकर ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पंडित चंद्रमोहन भ्रघुवंशी के अनुसार नामांकन के लिए शुभ समय 11.54 से लेकर दोपहर 12.43 मिनट तक है। यह अभिजीत मुहूर्त है। दूसरा मुहूर्त 12.18 से 1.49 मिनट तक का समय लाभ का चौघडियां रहेगा। यह मुहूर्त भी बहुत शुभ है। इसके बाद शाम 4.50 मिनट से 6.19 तक का समय शुभ चौघडियां रहता है।

ये भरेंगे नामांकन-पत्र

भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया सिरसा में अपने लाव लश्कर के साथ 25 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। ऐलनाबाद से भाजपा प्रत्याशी पवन बेनीवाल और हलोपा प्रत्याशी गोविंद कांडा भी 25 को ही नामांकन दाखिल करेंगे।

इनेलो प्रत्यशी मक्खन लाल सिंगला अंक योग के अनुसार नामांकन दाखिल करेंगे। मक्खन लाल सिंगला अपने लिए आठ और नौ अंक को शुभ मानते हैं। उनकी सभी गाड़ियों के नंबर 0008 और 0009 है। वे 26 और 27 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। दोनों तिथियों के अंकों का योग आठ और नौ बनता है। कांडा बंधु के पास भी इन्हीं नंबरों की गाडिय़ां हैं।

यह है अशुभ समय

लकी नंबर से नामांकन

दोपहर 1.49 से 3 .19 मिनट का समय राहुल काल का माना जाता है। यह समय अशुभ है।