- Hindi News
- चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतेगी इनेलो : अभय चौटाला
चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतेगी इनेलो : अभय चौटाला
इनेलोनेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा से तंग प्रदेशवासियों के लिए एकमात्र विकल्प केवल इंडियन नेशनल लोकदल है और जनता के मिल रहे भरपूर समर्थन के चलते दावे से ये कहा जा सकता है कि इनेलो 60 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी। वे बुधवार को ऐलनाबाद हलका के गांव मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, चिलकनी, भूर्टवाला, पोहड़कां, ममेरां, मीठीसुरेरां सहित करीब दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान 25 सितंबर को जींद में प्रस्तावित चौधरी देवीलाल की 100वीं जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए न्योता दे रहे थे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उचाना में दुष्यंत चौटाला पार्टी की ओर से निर्धारित उम्मीदवार नहीं बल्कि लोगों की खुद की मांग पर उम्मीदवार घोषित हुए हैं क्योंकि वे ऊर्जावान युवा नेता हैं।
ऐलनाबाद।गांव मेहनाखेड़ा में ग्रामीणों को जींद रैली का न्योता देते हुए।