- Hindi News
- स्कूल में बच्चों को लाइव दिखाया गया मंगलयान
स्कूल में बच्चों को लाइव दिखाया गया मंगलयान
ऐलनाबाद | मंगलयानको मंगल कक्ष में स्थापित करने के कार्यक्रम को गांव खारी सुरेरां के कल्पना चावला हाईस्कूल में लाइव दिखाया गया। बच्चों को निर्धारित समय से पूर्व विद्यालय में बुलाया गया। स्कूल में जेनरेटर की व्यवस्था की गई ताकि बच्चे इस अवसर के कसी क्षण को देखने से वंचित रहें। जैसे ही मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया बच्चों ने खुशी मनाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के चंद्रभान, प्रधानाचार्य संतोष सिद्धू, प्रियंका, जसविंद्र, रेखा शर्मा, सोनिया सिहाग, सरिता वर्मा, पूजा शर्मा, ज्योति, प्रताप सिहाग भी उपस्थित थे।