पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने मंगलयान की सफलता पर खुशी जताई

बच्चों ने मंगलयान की सफलता पर खुशी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | शहरके सर्वपल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मंगलयान की मंगल यात्रा की सफल यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने मंगलयान के सुंदर चित्र भी बनाए। नौवीं कक्षा की छात्राओं शीतल, शालू तरुण ने सुंदर चित्र बनाते हुए दिखाया कि मंगल एक बच्चा है, पृथ्वी उसकी मां है। इसरो के माध्यम से दोनों का मिलन हुआ है। बच्चों ने दुर्लभ चित्रों के माध्यम से मंगलयान की जानकारी दी। बच्चों ने चार्ट प्रस्तुति में \\\'मैं भी वैज्ञानिक बनूंगा, \\\'मंगलयान पर लहराया तिरंगा के विषय में दर्शाते हुए मंगलयान की ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी।