पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडिका कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

इंडिका कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबिज्जूवाली के पास मंगलवार शाम को एक इंडिका कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल गांव बनवाला निवासी अमरसिंह भूपसिंह ने बताया कि वे अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अनाज मंडी के पास पीछे से रही इंडिका कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे गिरने से चोटिल हो गए। जिसके बाद कार लेकर चालक मौके से भाग निकले लेकिन बस स्टैंड पर कार चालकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया ओर गोरीवाला पुलिस काे सूचना दी। कार चालक संदीप निवासी गांव लहोदा जिला बागपत (यूपी) उसके साथी अजनीश निवासी सहारनपुर ने बताया कि वे खाद बीज की सप्लाई का काम करते हैं और शाम को गोरीवाला से वापस यूपी जाने के लिए ऐलनाबाद रोड पर रहे थे।