पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोहर रोड पर अंडर ब्रिज के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे शहरवासी

नोहर रोड पर अंडर ब्रिज के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे शहरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहररोड पर अंडरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिरसा में सीएम खट्टर से मिलेगा। व्यापारी संजीव गर्ग ने बताया कि सादुलपुर हनुमानगढ़ के बीच 179 किलोमीटर के रेल खंड को ब्रॉडगेज में बदला गया है। इस रेल खंड पर स्थित ऐलनाबाद की नोहर रोड पर अंडरब्रिज बनाने के लिए यहां के लोग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। यदि नोहर रोड अंडरब्रिज नहीं बना तो ऐलनाबाद शहर दो भागों में बंट जाएगा। नोहर रोड पर अंडर ब्रिज बनवाना यहां की प्रमुख मांग है। जिसके लिए लोगों ने करीब चार माह पूर्व ऐलनाबाद बंद रखकर पंचमुखी चौक में तीन दिनों तक धरना दिया था। इसी धरने में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे। वे उस समय यहां भाजपा की एक बैठक में भाग लेने आए थे। उस समय यहां के लोग नोहर रोड पर अंडर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। स्वयं मनोहरलाल खट्टर ने लोगों के बीच जाकर ना केवल उनके धरने का समर्थन किया था बल्कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पहली कलम से ऐलनाबाद की नोहर रोड पर अंडर ब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था। अब प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन चुके को डेढ़ माह गुजर चुका है।