हर किसी को सम्मान के साथ जीने का अिधकार
ऐलनाबाद |डीएवी पब्लिकस्कूल में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट भरत शर्मा ने मानवाधिकार एवं कर्तव्य विषय पर बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने जीने का अधिकार, बंधुआ मजदूरी, कानून का अधिकार, विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनुष्य को जन्म लेते ही सम्मान से जीने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को दास बनाकर नहीं रखा जा सकता। प्रत्येक व्यक्ति को कानून के समक्ष स्वयं को निर्दोष साबित करने का अधिकार है। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों को प्रकट करने और पूरे देश में कहीं भी घूमने रहने का अधिकार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म को मानने और समान कानूनी अवसर पाने का भी अधिकार है। विद्यालय के सह-निदेशक वेद मित्र गुप्ता ने बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने का आह्वान किया।