पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुद्ध पानी सप्लाई को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शुद्ध पानी सप्लाई को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | वार्ड8 में ममेरां रोड निवासियों ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासी सुरेंद्र सिद्धू, परमजीत सिंह, सुखचैन सिंह, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, सुभाषचंद्र ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा सीवर लीकेज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उनके घरों में पिछले काफी समय से सीवर युक्त बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार विभाग के एसडीओ जेई से गुहार की है, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि सीवर युक्त दूषित पानी की सप्लाई से ममेरां रोड क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। यदि इस समस्या का तुरंत निदान नहीं किया गया तो लोग बीमार पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।