आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
ऐलनाबाद | अग्रवालधर्मशाला में बुधवार को आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बीटीटी कन्वीनर डाॅ. ओमप्रकाश सिरावता की अध्यक्षता में एसएमएस एग्रो डाॅ. सुभाष, केवीके सिरसा से डाॅ. जितेंद्र नैण, एडीओ बड़ागुढ़ा डाॅ. रामपाल, एडीओ डाॅ. जितेंद्र सहू, खंड तकनीकी मैनेजर डाॅ. आरसी चाहर, एआई राजकुमार, एडीओ सोइल कंजरवेशन डाॅ. सुनील बेनीवाल, पशु चिकित्सक डाॅ. सुभाष गोदारा, मतस्य अधिकारी भीमसेन बेनीवाल, बागवानी विभाग के सुपरवाइजर आत्मा के चेयरमैन रायसिंह भांभू सहित करीब 100 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने रबी फसलों के प्रबंधन, विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं के रख-रखाव और सामान्य समस्याओं के बारे में समझाया।