पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद राधेश्याम का शहीदी दिवस 17 को

शहीद राधेश्याम का शहीदी दिवस 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | गांवबेहरवाला खुर्द में 17 दिसंबर को शहीद राधेश्याम भाकर का 15वां शहादत दिवस एवं मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। शहीद राधेश्याम यादगार समिति के अध्यक्ष अनिल भाकर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेता पवन बेनीवाल विशिष्टातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता होंगे। जबकि अध्यक्षता सरपंच सतपाल भाकर करेंगे। बता दें कि 17 दिसंबर 1999 को राधेश्याम भाकर कुपवाड़ा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पाक परस्त आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए थे।