- Hindi News
- फ्लडी नहर ओवरफ्लो होकर टूटी, नरमा और धान की फसल प्रभावित
फ्लडी नहर ओवरफ्लो होकर टूटी, नरमा और धान की फसल प्रभावित
{ अासपास क्षेत्र की करीब 50 एकड़ फसल जलमग्न
भास्करन्यूज | ऐलनाबाद
ओटूसे निकलने वाली फ्लडी नहर ओवर फ्लो होकर रविवार रात्रि को गांव पोहड़का के पास टूट गई। जिससे आसपास स्थित करीब 50 एकड़ में खड़ी धान नरमा की फसलें जलमग्र हो गई। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों से प्रशासन से मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
गांव पोहड़का के किसान जगदेव सिंह, सुखमंदर सिंह, राजेंद्र, टहल सिंह, धनजीत सिंह सुल्तान ने बताया कि उनके खेत इस फ्लडी नहर के किनारे पर स्थित है। उनके खेतों में इस समय धान नरमा की फसलें लगभग तैयार हैं। रविवार रात्रि को एक किसान पानी लगाने गया तो नहर में दरार दिखाई दी थी। इस फ्लडी नहर में मध्य रात्रि को किसी समय दरार बड़ी होने के कारण कटाव गया जिससे उनके खेतों में पानी भर गया। नहर टूटने से आसपास के खेतों में करीब 50 एकड़ में खड़ी नरमा, धान ग्वार की फसलें जलमग्र हो गई हैं। किसानों ने बताया कि नहर टूटने के कई घंटों बाद तक कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जिसके चलते किसानों और डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मिलकर स्वयं के प्रयासों से नहर को पाटने का काम किया। सुबह करीब 10 बजे नहर का कटाव भरा जा सका। सिंचाई विभाग के कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने भी यहां पहुंचकर महज औपचारिकताएं ही निभाई। किसानों ने बताया कि इस घटनाक्रम में उन्हें लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। जिसके लिए प्रशासन को उन्हें तुरंत मुआवजा प्रदान करना चाहिए।
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का के पास फ्लडी नहर को बांधने का प्रयास करते किसान।