पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खारी सुरेरां के सरपंच पर प्रताड़ित करने का आरोप

खारी सुरेरां के सरपंच पर प्रताड़ित करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खारी सुरेरां के एक गरीब दलित ने सोमवार को एसपी को पत्र भेजकर ग्राम सरपंच पर आरटीआई मांगने पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़त व्यक्ति ने ग्राम सरपंच द्वारा गैर कानूनी ढंग से बनाए गए बीपीएल कार्ड बनाए जाने उन्हें जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई उसके परिवार की जान माल से रक्षा किए जाने की मांग की है। एसपी को भेजे गए पत्र में गांव खारी सुरेरां के बलवंत राम पुत्र कालू राम मेघवाल ने बताया कि गांव खारी सुरेरां में कई व्यक्ति ऐसे हैं जिनके गलत तरीके से बीपीएल कार्ड बनाये गये हैं। ग्राम सरपंच इसके अन्य परिवारों के बीपीएल कार्ड भी बनाए गए है। ग्राम सरपंच द्वारा सरासर गलत तरीके से बीपीएल कार्ड गलत बनाए गए हैं जबकि गरीब लोग बीपीएल कार्ड से वंचित रखे गए है। बलवंत राम ने बताया कि ग्राम पंचायत खारी सुरेरां द्वारा करवाए गए कार्यों की जानकारी के लिए उसके पुत्र सुरेश कुमार ने गत 1 जुलाई को आरटीआई मांगी थी। इधर, सरपंच के प्रतिनिधि सुरेश बिरट ने बताया कि बलवंत राम द्वारा उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है। वे किसी गरीब दलित को परेशान नहीं कर रहे हैं। अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दी गई है तो पुलिस मामले की जांच कर लेगी।