- Hindi News
- ऐलनाबाद ऑफिस में बैठकर काम करेंगे लोक निर्माण विभाग एसडीओ
ऐलनाबाद ऑफिस में बैठकर काम करेंगे लोक निर्माण विभाग एसडीओ
लोकनिर्माण विभाग (बीएंडआर) के एसडीओ अब नियमित रूप से ऐलनाबाद शहर के ऑफिस में बैठकर कामकाज करेंगे। यह आदेश विभाग के सुपरिटंडिंग इंजीनियर इंजीनियर आर के चावला ने दिए। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुभाष चंद्र बिश्नोई के साथ मंगलवार शाम को सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आरके चावला भी आए थे। लोक निर्माण विश्राम गृह में उन्होंने विभाग के एसडीओ बलवंत राय से उनकी पोस्टिंग पूछी।
जिस पर बलवंतराय ने बताया कि उनकी नियुक्ति तो ऐलनाबाद में है लेकिन ऐलनाबाद शहर में विभाग के पास कोई बिल्डिंग नहीं है जिसके कारण वे यहां अपना ऑफिस नहीं खोल पाए। इसलिए वे सिरसा के डिवीजन ऑफिस में अपना काम करते हैं। एसडीओ बलवंत राय के जवाब को सुनकर आरके चावला ने कहा कि दूसरे विभागों को बिल्डिंग बनाकर देने वाले लोक निर्माण विभाग के पास खुद का ऑफिस खोलने के लिए अब तक बिल्डिंग क्यों नहीं है। यदि बिल्डिंग नहीं है तो किराये की बिल्डिंग लेकर ऐलनाबाद में ऑफिस खोला जाए और जनता के लिए कार्यालय में उपलब्ध हों। इसी ऑफिस में विभाग के कर्मचारियों के बैठने काम करने की व्यवस्था भी हो। उन्होंने मौखिक आदेशों में विभाग के एसडीओ को ऐलनाबाद में स्थायी ऑफिस खोलने के लिए एसडीएम से तुरंत मिलने को कहा। उन्होंने एसडीओ बलवंत राय को चेताया कि भविष्य में ऑफिस खोलने संबंधी शिकायत नहीं आए। माैके पर विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके जिंदल, जेई केसी कंबोज अरुण कुमार भी उपस्थित थे।
रेलवे फाटक का दौरा किया
ऐलनाबाद| लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुभाषचंद्र बिश्नोई ने शहर के नोहर रोड पर स्थित रेलवे फाटक सी-३२ का दौरा किया। उनके साथ विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके चावला, कार्यकारी अभियंता पीके जिंदल भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने नोहर रोड पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज के लिए मौका मुआयना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनके विचार जाने और उनसे सुझाव भी लिए। उनसे मिलने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन साहब राम गोदारा, भारत विकास परिषद के चंद्र प्रकाश सोनी, रेल संघर्ष समिति के प्रवीण फुटेला सहित कई अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग लंबे समय तक उपयोग को ध्यान में रखकर इस अंडर ब्रिज का निर्माण करेगा। अंडर ब्रिज के निर्माण में कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं जिन्हें रेलवे से