पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रभारी ने मोशन सायरन यंत्र का डेमो दिया

थाना प्रभारी ने मोशन सायरन यंत्र का डेमो दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | थानाप्रभारी अनिल कुमार ने शहर के पालिका बाजार में मोशन सायरन यंत्र का डेमो देकर उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह यंत्र काफी कारगर साबित हो सकता है। इस यंत्र को घर या दुकानों पर लगाने से किसी भी वारदात को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह यंत्र दुकान या मकान में लगाया जा सकता है। इसे लगाना बेहद आसान है। इसे रात्रि के समय ऑन कर दिया जाए तो यह हवा की गति के हिसाब से अपना कार्य करता है और किसी चोर लुटेरे के घुसने पर अपने आप बज उठेगा जिससे आसपास मौजूद लोग सक्रिय हो उठेंगे और चोर लुटेरों को पकड़ा जा सकेगा। जिससे इस प्रकार की वारदातों को रोकने में काफी मदद मिलेगी। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने यंत्र की कार्यप्रणाली को समझा और इसे काफी सराहा।