विकलांगों को ट्राई साइकिलें भेंट की
विकलांगसंघ की ओर से गुरुवार को ममेरां रोड पर स्थित कार्यालय में तीन विकलांग युवाओं को ट्राई साइकिलें भेंट की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि आरएल मोटर्स के संचालक गौरीशंकर लढ़ा विशिष्टातिथि अजीत कस्वां थे। कार्यक्रम में तलवाड़ाखुर्द के श्योचंद प्रीतपाल सिंह तथा शालिनी शर्मा को ट्राईसाईकिलें भेंट की गई। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष दारा सिंह गुरपाल सिंह की ओर से विकलांगों के लिए एक ट्राई साइकिल भेंट की गई।