पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं के बीच रहकर करूंगा सेवा : बेनीवाल

कार्यकर्ताओं के बीच रहकर करूंगा सेवा : बेनीवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा |ऐलनाबाद सेभाजपा प्रत्याशी पवन बेनीवाल टिकट ने रविवार गांव दड़बा कलां से चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। इसके बाद चौपटा में डोर टू डोर जाकर दुकानदारों से जीत का आशीर्वाद लिया। इससे पहले भाजपा की टिकट मिलने पर समर्थकों ने ऐलनाबाद हलके में पटाखे चलाए मिठाई बांटी। भाजपा प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार प्रदेश में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। ऐलनाबाद सीट जीतकर विकास के मायने बदल देंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता के काम होंगे और वे हर समय कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे। इनेलो कांग्रेस पार्टी ने वोट की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर समान रूप से विकास होंगे। इस मौके पर गुरु नानक सेवा समिति के प्रधान जसकरण सिंह, पंच छिंदा सिंह, मेजर सिंह, गुरमेल ढिल्लों, काशी राम, लादू राम, भाग सिंह, कुलदीप बराड़, भूपेंद्र पेजी, जीत सिंह उपस्थित थे।