अनिल खोड ने समर्थकों सहित भाजपा छोड़ी
ऐलनाबाद | करीबछ: माह पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक लालचंद खोड उनके पूर्व जिला पार्षद पुत्र अनिल खोड ने मंगलवार को अपने भूरटवाला स्थित निवास भाजपा को अलविदा कह निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बेचने और मैरिट की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। खोड ने मंच से भारतीय जनता पार्टी को छोडऩे का ऐलान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव लडऩे के संबंध में उनकी राय जानी जिस पर वहां मौजूद सैकडों समर्थकों ने अनिल खोड को आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। पूर्व विधायक लालचंद खोड ने कहा कि किसी जमाने में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हराया था। अब वे उनके पुत्र अभय सिंह चौटाला को हराने के लिए अपने पुत्र अनिल खोड को क्षेत्रवासियों को गोद दे रहे हैं।