अब तक 10 ने भरा नामांकन-पत्र
पहलेनवरात्र पर पांचों हलकों से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा.अंशज सिंह ने बताया कि 45-सिरसा विधानसभा क्षेत्र से सुनीता प|ी राहुल सिरसा ने भारतीय जनता पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए है जबकि गोकुल सुपुत्र राहुल सेतिया ने भारतीय जनता पाटी से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नाम दाखिल किया है। इसी प्रकार 43- डबवाली विधानसभा क्षेत्र में देव कुमार सुपुत्र रामगोपाल उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने दो नामांकन-पत्र तथा पवन कुमार सुपुत्र हेमराज ने आजाद उम्मीदवार तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उन्होंने बताया इसी प्रकार 44- रानियां विधानसभा क्षेत्र से गोबिंद कुमार सुपुत्र मुरलीधर ,हरियाणा लोकहित पार्टी उम्मीदवार, जगतार सिंह सुपुत्र प्रगट सिंह ने, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया , कश्मीर सिंह सुपुत्र मंगल सिंह ने भी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से अपना नामांकन दाखिल किया है।
46-ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पवन कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। 42-कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से चेन सिंह पुत्र जंगीर सिंह उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्कसवादी ) ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिले में अब तक 10 व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सिरसा। लघुसचिवालयमें नामाकंन पत्र दाखिल करते हुए हलोपा के रानियां से प्रत्याशी गोबिंद कांडा।
ऐलनाबाद।भाजपाप्रत्याशी पवन बेनीवाल ने भाजपा के हरियाणा प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय, प्रो. गणेशी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, अरूण बेनीवाल की उपस्थित में नामांकन पत्र दाखिल किया।
सिरसा।सुनीतासेतिया ने लघु सचिवालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भाजपा हाईकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालयाण की उपस्थिति में भरा।