100 मरीजों में काला पीलिया की जांच हुई
ऐलनाबाद | विश्वफार्मासिस्ट दिवस पर गुरुवार को चौ. देवीलाल चौक में नि:शुल्क काला पीलिया जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ डा. मदन जैन ने रिबन काटकर किया। डा. सुरेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया, वहीं डा. एमपी भार्गव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। मेडिकल लैब एसोसिएशन के सदस्यों ने करीब 100 लोगों के नमूने लेकर रक्त की जांच की। पांच लोगों को हैपेटाइटस-बी तथा दो को हैपेटाइटस-सी होने की शिकायत मिली। 65 लोगों को साधारण पीलिया होने की पुष्टि हुई। पीलिया प्रभावित लोगों की एक बार पुन: जांच कर आगामी उपचार के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने ईवीएम मशीन भी रखवाई। जिसके बारे में पंचायती राज के कनिष्ठ अभियंता जगदीश ने सभी लोगों को जानकारी दी। मौके पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रधान अरविंद तलेजा, डा. वैराग सरदाना, राजकुमार कुकरेजा, मनीराम गुप्ता, विजय धींगड़ा, दलीप गोरा, भीम गोरा, रवि कुमार, प्रशांत कुमार, दीपक कुमार, अनुज अन्य उपस्थित थे।