- Hindi News
- नए एसपी शैणवी आज संभाल सकते हैं कार्यभार
नए एसपी शैणवी आज संभाल सकते हैं कार्यभार
एसपीमितेश जैन की जगह भिवानी से तबादला होकर आए आइपीएस अधिकारी अश्विन शैणवी सोमवार को जिला पुलिस की कमान संभाल सकते हैं। शैणवी की एक दबंग अधिकारी के रूप में पहचान की जाती है। जिलावासियों को अब उनसे उम्मीद रहेगी कि वे ट्रैफिक सिस्टम के साथ साथ शहर में हुए क्राइम की गुत्थियों को सुलझाएं। इसके अलावा मनमर्जी करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी लगाम लगाएं। यहां बता दें कि एडीसी शरणदीप कौर बराड़ एसपी अश्विन शैणवी की प|ी है। नवनियुक्त एसपी अश्विन शैणवी से पहले नियुक्त रहे एसपी मितेश जैन ने अपने कार्यकाल में शहर का ट्रैफिक सिस्टम कंट्रोल में रहा। उनके रहते शहर वासियों को सड़कों पर लगने वाले जाम की स्थिति का कभी सामना नहीं करना पड़ा।
अश्विन शैणवी
अब नए एसपी से ये वारदात सुलझाने की उम्मीद
डिंगमें किसान की गाड़ी से 14 लाख रुपये की नकदी चोरी, एटीएम लूट की चार वारदातें, अग्रसेन कॉलोनी के साथ सटी नंदन वाटिका में बैंक मैनेजर के घर लाखों की लूट, डबवाली रोड स्थित एसबीआई बैंक की डीवी शाखा में किसान से दो लाख की लूट, इलाबाद बैंक के पास मोबाइल संचालक से 4 लाख 22 हजार की लूट, भादरा बाजार की गोलछा वाली गली में सुनार की दुकान से चार लाख के जेवरात की लूट, दर्जनभर चेन स्नेचिंग की वारदातें, जिसमें 12 घंटों के दौरान हुई पांच वारदातें प्रमुख, हाल ही में बी ब्लॉक में आढ़ती के घर दस लाख के आभूषण नकदी की चोरी, मोहंता मार्केट में थोक विक्रेता की दुकान से 19 लाख की नकदी चोरी, ऐलनाबाद में कॉटन फैक्ट्री से 20 लाख की लूट के सुलझाने की उम्मीद है।