- Hindi News
- 9वीं 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए देनी होगी परीक्षा
9वीं 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए देनी होगी परीक्षा
आरोहीमॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रवेश परीक्षा में 8वीं 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा देनी जरूरी होगी। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाना प्राचार्यों की जिम्मेवारी होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट पर पंजकरण करवाना होगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 12 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि प्रदेश में पिछड़े खंडों में वर्ष 2011 में आरोही मॉडल स्कूल खोले गये थे। जिसके तहत प्रदेश में 36 आरोही मॉडल स्कूल खोले गए हैं। स्कूल के भवन हॉस्टल पर करीब 6 करोड़ रुपये की राशि से तैयार किए गए हैं। स्कूल में 9वीं 11वीं कक्षा में काॅमर्स, साइंस, आर्ट्स की 120-120 सीटें हैं।
प्राइवेटछात्र अपने स्तर पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आरोहीस्कूल में प्रवेश के लिए 9वीं 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगी। राजकीय स्कूलों के प्राचार्यों को रजिस्ट्रेशन करवाने की जिम्मेवारी होगी। ऐसा करने वाले प्राचार्य पर विभाग कार्रवाई करेगा। वहीं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
यहां हैं आरोही स्कूल
जिलेके सात खंड में से शिक्षा से पिछड़े 6 खंडों में आरोही स्कूल खोले गए हैं। जिसके तहत खंड चौपटा में गांव नाथूसरी कलां, खंड ऐलनाबाद में गांव खारी सुरेरा, खंड बड़ागुढ़ा में गांव झिड़ी, खंड ओढ़ां में गांव जलालाआना, खंड रानियां में गांव मोहम्मदपुरिया खंड डबवाली में गांव कालूआना के अंदर खोले गए हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
गांवनाथूसरी कलां के प्राचार्य रमेश कुमार ने कहा कि आरोही मॉडल स्कूल में 9वीं 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर 8वीं 10वीं कक्षा की परीक्षा में पढ़े रहे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। इसके लिए सभी राजकीय स्कूलों के प्राचार्यों को अवगत करवा दिया है।