- Hindi News
- राहुल कामरा बने सतलुज एलमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष
राहुल कामरा बने सतलुज एलमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष
ऐलनाबाद | सतलुजपब्लिक स्कूल में रविवार को सतलुज एलमनी एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें सतलुज स्कूल के प्रथम साल 1986 से लेकर पिछले साल (2014) तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस संस्था को एक प्रतिरूप देकर इसके कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूर्व छात्र राहुल कामरा को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि डाॅ. अमित भादू को उपाध्यक्ष नितिन सोमानी को सचिव नियुक्त किया गया। विद्यालय निदेशिका राजरानी गोयल ने कहा कि हमने इस परिषद का निर्माण शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने, सामाजिक कार्यो में सहयोग देने, ऐलनाबाद के आने वाले भविष्य को शिक्षा, व्यापार, नौकरी प्रत्येक क्षेत्र मेें सुदृढ़ बनाने के लिए किया है। स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का संगठन बनाकर उन्हें एक सूत्र में जोड़ा जायेगा। जिससे पूर्व छात्र नयी पीढ़ी के साथ अपने विचार विमर्श का सामंजस्य कर उनके भविष्य के लिए उचित मार्ग प्रशस्त करे।
राहुल कामरा