- Hindi News
- देहदानी आशारानी स्मृति शिविर में 100 ने किया रक्तदान
देहदानी आशारानी स्मृति शिविर में 100 ने किया रक्तदान
गांवबाहिया में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर देहदानी आशारानी छाबड़ा प|ी मोहनलाल छाबड़ा की रस्म पगड़ी पर लगाया गया। शिविर में शिव शक्ति रक्त बैंक, सिरसा की टीम ने 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
परिषद के शाखाध्यक्ष रामकिशन कंबोज ने बताया कि आशारानी छाबड़ा ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के माध्यम से अपनी देहदान की थी। आशारानी की इच्छानुसार उनकी मृत्योपरांत परिवारजनों ने उनकी देह को लखनऊ मैडिकल कॉलेज भिजवा दी गई। उनकी रस्म पगड़ी पर पति मोहनलाल, पुत्र अरुण छाबड़ा विकास छाबड़ा ने इस रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है।