पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

5 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरासच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की आज रिलीज हो रही फिल्म मैसेंजर को लेकर जिले में तनाव बन गया है। सिखों सहित विभिन्न संगठनों द्वारा इस फिल्म के विरोध का ऐलान किया जा चुका है। जिले में इस दौरान किसी भी प्रकार की संभावित घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। डीसी निखिल गजराज ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिनेमा हाल की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सिनेमाघरों के 200 मीटर की परिधि में विरोध प्रदर्शन करने, भाषण देने, लिखे हुए स्लोगन लेकर चलने, लाठियां, भाला, अन्य प्रकार के हथियार ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है।

उधर, एसपी अश्विन शैणवी ने बताया कि जिला में पुलिस की दो अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गई हैं। जिला मुख्यालय पर दंगारोधी दस्ता, वॉटर केनन, स्ट्राइकिंग रिजर्व तैनात की गई है। शैणवी ने बताया कि मोरीवाला स्थित ओएचएम सिनेमाघर पर डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि डबवाली शहर स्थित दर्पण सिनेमा पर डीएसपी सत्यपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान ऐलनाबाद रानियां क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐलनाबाद के डीएसपी कुलदीप सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर सिरसा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी डीएसपी धर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा समुचित जिले में डीएसपी रविंद्र सींवर के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं जो स्थिति पर लगातार कड़ी निगाह रखेंगी।

फिल्म मैसेंजर को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में जवानों को संबोधित करते डीएसपी रविंद्र सींवर।