विकलांग संघ ने बांटी तिपहिया साइकिल
ऐलनाबाद | रेलवेरोड स्थित विकलांग संघ कार्यालय में गुरुवार को कालांवाली की झुग्गी बस्ती में रहने वाले विकलांग युवक संजू को तिपहिया साइकिल भेंट की। विकलांग संघ अध्यक्ष झंडूराम ने संजू को यह साइकिल भेंट की। नागरिक परिषद कालांवाली के प्रधान नरेश महेश्वरी ने ओपन शेल्टर होम के कर्मचारी अजय कुमार प्रवीण कुमार के सहयोग से सहारा क्लब के वाहन में युवक संजू को ऐलनाबाद पहुंचाया। उन्होंने सामान्य अस्पताल सिरसा से संजू का शत-प्रतिशत विकलांगता का प्रमाणपत्र भी बनवाकर दिया।