कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन
ऐलनाबाद | गांधीचौक में स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी नेता रमेश भादू के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसी नेता रमेश भादू ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां जनहित में नहीं है। सरकार बनने के बाद से अब तक हरियाणा सरकार ने कोई जनहित की योजना या अन्य कार्य नहीं किया है। मौके पर बेरवाला खुर्द के सरपंच सतपाल भाकर, भजन सामा, दौलत राम ढाका, गुरविन्द्र बराड़, अशोक कम्बोज, संदीप सामा विजय नूनिवाल मौजूद थे।