- Hindi News
- खेलकूद जीवन में अनुशासन लाता है : हरभगवान चावला
खेलकूद जीवन में अनुशासन लाता है : हरभगवान चावला
मिल्खा हाउस टीम फाइनल में
चौ.मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को चाैथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ रतिया के राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य हरभगवान चावला ने किया।
कॉलेज प्राचार्य इंद्रजीत बिश्नोई ने सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि प्राचार्य हरभगवान चावला ने कहा कि खेलकूद से संबंधित गतिविधियां मानव में अनुशासन की भावना बढ़ाने करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभती है, वहीं हैवानियत का खात्मा कर इंसानियत की भावना को बढ़ावा देती है। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है वहीं खेलकूद में रुचि तन के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रखती हैं। मौके पर डाॅ. विजय अत्री विकास नैन, डाॅ. हरविंदर सिंह मौजूद थे।
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यअतिथि हरभगवान चावला अन्य।