- Hindi News
- डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू
डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू
ऐलनाबाद | डीएवीपब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया। मेले का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन डाॅ. सुरेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे हर रोज पुस्तक पढ़ें। इससे आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी के साथ व्यक्तित्व में निखार आता हैं। उन्हें पुस्तकों को ही अपना मित्र बनाना चाहिए। पुस्तक वह माध्यम है, जिससे हम अपने ज्ञान में वृद्धि कर अपना आचरण सुधार सकते हैं। पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की 1000 से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है। बच्चों ने अपने अध्यापकों स्कोलेस्टिक बुक्स टीम के सदस्यों से पुस्तकों की जानकारी ली। मौके पर स्कूल के निदेशक वेद प्रिय गुप्ता, सह-निदेशक वेद मित्र गुप्ता स्टाफ सदस्य मौजूद थे।