- Hindi News
- सतलुज पब्लिक स्कूल को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
सतलुज पब्लिक स्कूल को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
ऐलनाबाद | सतलुजपब्लिक स्कूल को शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा पंजीकृत करते हुए आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। विद्यालय निदेशिका राजरानी गोयल ने बताया कि 20 वर्षों से बेहतरीन गुणवत्ता एवं अंतरराष्ट्रीय मानदंडों पर खरा उतरने पर उनके विद्यालय को यह प्रमाणपत्र दिया गया है। इस उपलब्धि पर निदेशक राजरानी गोयल और प्राचार्य शेख मैमूर सुल्तान ने कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।