फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त बने डॉ. आभीर
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/टोहाना/जाखल
एसडीएमसे एडीसी पदोन्नत हुए डॉ. जेके आभीर ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। हाल ही में प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर उन्हें फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। इससे पूर्व डॉ. जेके आभीर टोहाना के उपमंडलाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की और विभिन्न शाखाओं की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र भारद्वाज जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने स्वागत किया।
टोहाना| यहांकई विभागों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। स्थानीय तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद, मार्केट कमेटी, न्यायालय स्टाफ, पुलिस विभाग सहित जाखल के मार्केट कमेटी, तहसील कार्यालय और अनेक सामाजिक संस्थाओं ने अपने- अपने संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें डॉ. जेके आभीर को विदाई दी। नंदीशाला के संचालक धर्मपाल सैनी ने बेसहारा आवारा पशुओं के लिए नंदीशाला खुलवाने में एसडीएम डॉ. जेके आभीर के सहयोग की सराहना की।
जाखल। मार्केट कमेटी जाखल के प्रशासक एवं टोहाना एसडीएम डाॅ. जेके आभीर की पदोन्नति कर फतेहाबाद के एडीसी बनाए जाने पर सोमवार मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी प्रशासन एवं जाखल भाजपा मंडल सदस्यों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। रमेश कुमार, किताब सिंह, महासिंह एएसडीई, जमुना राम, हरीश गर्ग, राजेश कुमार सिधानी, शिवकुमार शिबू, विरेंद्र कुमार नैन, अमरीक सिंह, रितू गर्ग, किरण रानी, चंद्रभान भी मौजूद रहे।
फतेहाबाद | एडीसी डॉ. जेके आभीर।