पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी काउंटर बंद, मार्केट में 10 रुपये तक महंगी हुई दाल

सरकारी काउंटर बंद, मार्केट में 10 रुपये तक महंगी हुई दाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमजनता को सस्ती दाल मुहैया करवाने के लिए ऑटो मार्केट में खोला गया सरकारी काउंटर बंद कर दिया गया है। काउंटर बंद होने के बाद मार्केट में हालात देखें तो दाल 5 से 10 रुपये तक महंगी होती दिखाई दे रही है। ताजा रेट के अनुसार केवल मशहूर की दाल छोड़कर अन्य दालें फिलहाल महंगे दामों पर बिक रही हैं।

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मार्केट में दाल के दामों में गिरावट गई है इसलिए सरकारी काउंटर पर दाल खरीदने लोग नहीं आते। नाममात्र ग्राहक कुछ ही दिन सरकारी काउंटर से दाल खरीदने पहुंचे और पिछले कुछ दिनों से काउंटर पर कोई भी ग्राहक नहीं पहुंच रहा था। लिहाजा यहां कर्मचारी को खाली बैठाने से कोई फायदा होते देख विभाग की ओर से काउंटर ही बंद करवा दिया गया है।

बता दें कि दाल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण सरकार ने 28 अक्टूबर 2015 को बैठक आयोजित कर आम जनता के लिए दाल के सरकारी काउंटर खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया था कि सभी जिलों के डीसी अपने यहां सरकारी काउंटर खुलवाकर दाल बिक्री शुरू करवाएं। नवंबर माह में फतेहाबाद के ऑटो मार्केट में सरकारी दाल की बिक्री के लिए काउंटर खोला गया। अब विभाग ने यह काउंटर बंद कर दिया है।

उक्त थोक रेट के बाद आम जनता को रिटेल मार्केट में प्रत्येक वैरायटी की दाल थोक रेट से 5 रुपये अधिक पर उपलब्ध होती है। फतेहाबाद में रिटेल और थोक विक्रेता सुनील कुमार के अनुसार पिछले कुछ समय में दाल के रेट कम हुए थे लेकिन मौजूदा रेट में फिलहाल उपरोक्त दामों पर दाल बिक रही हैं।

वैरायटी पहले भाव ताजा भाव

चनादाल 55 60

मूंग दाल 85 85

उड़द 110 120

मशहूर 75 60

फतेहाबाद निवासी राजेश, नवीन, आेमप्रकाश, अनिल का कहना है था कि सरकारी काउंटर जब खोला गया उस समय दाल के सरकारी रेट मार्केट रेट से अधिक थे। वहीं मार्केट में हर दिन रेट घटते-बढ़ते रहते हैं जबकि सरकारी काउंटर पर ऐसा नहीं होता। लोगों को लाभ नहीं मिला।

ये तय हुए थे सरकारी काउंटर के लिए रेट

सरकारीकाउंटर खुलने के समय तय किए दालाें के रेट की बात करें तो चना दाल 50 रुपये, मूंगदाल 95-100 रुपये, उड़द 120-125 रुपये मशहूर दाल 70-75 रुपये प्रति किलो रेट तय किया गया था।

^ऑटो मार्केट में दाल बिक्री के लिए सरकारी काउंटर खोला गया था। विभागीय आदेशों के मुताबिक तय रेटों पर दाल बेची जानी थी लेकिन अाम जनता यहां दाल खरीदने नहीं पहुंची। ऐसे में यहां कर्मचारी खाली बैठने को मजबूर थे। ग्राहक ना पहुंचने के लिए चलते दाल का सरकारी काउंटर बंद करना पड़ा।\\\'\\\' केकेमल्हान, डीएफएससी, फतेहाबाद।

खबरें और भी हैं...