एसएचओ की दबाई शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
थानोंमें अक्सर शिकायतों पर कई दिनों तक कार्रवाई ना होने के मामले सामने आते हैं। फतेहाबाद के सिटी थाना में भी एेसा ही कुछ हो रहा था लेकिन नई आईं एसपी पारूल कुश जैन की निगरानी से मामला पकड़ में गया। यहां तक कि मामले में थाने के एसएचओ तक ने झूठ बोलने की कोशिश की लेकिन एसपी की पड़ताल के बाद मामला जब साफ हुआ तो हाथों हाथ शिकायत पर एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया गया।
खातेसे पैसे निकालने का था मामला
मामलाशक्ति नगर निवासी ताराचंद के बैंक खाते से 33 हजार रुपए निकाले जाने का है। ताराचंद के अनुसार धोखे से किसी ने फोन कर उसका एटीएम का पिन नंबर पूछा और उसके खाते से रुपये निकाल लिए गए। उसे जब खाते से रुपये निकलने का पता चला तो गुरुवार को शिकायत गुरूनानकपुरा चौकी में की गई।
ताराचंद के अनुसार गुरूनानकपुरा चौकी में उसकी सुनवाई नहीं की गई और बाद में वह वार्ड के एमसी के साथ सिटी थाना में पहुंचा। यहां पर भी उसकी शिकायत तो ले ली गई लेकिन तुरंत कार्रवाई कुछ नहीं की गई। शिकायत पर कार्रवाई के बारे में जब सिटी थाना पुलिस और गुरूनानकपुरा चौकी से जानकारी लेने की कोशिश हुई तो पुलिस ने एेसी किसी शिकायत के थाने में मिलने की बात से इंकार कर दिया। यहां तक कि एसपी कार्यालय से भी जब एसएचओ सिटी से शिकायत के बारे में पूछा गया तो एसएचओ ने संपर्क करने वाले पुलिस अधिकारी को ऐसी कोई शिकायत की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
एसपी के सामने जब मामला पहुंचा तो एसएचओ से सख्ती से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। हाथों हाथ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसपी पारुल जैन के इस कदम से शहरवासियों में पुिलस के प्रति सकारात्मक रुख का माहौल बना है।
^मैंने पहले गुरूनानकपुरा चौकी में शिकायत दी लेकिन वहां शिकायत लेने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद मैं वार्ड के एमसी के साथ गुरूवार शाम को ही सिटी थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। मैंने शिकायत दर्ज करवाकर रसीद भी ली है जिसका नंबर 284 है।\\\'\\\' ताराचंद,शिकायतकर्ता।
एसएचओ ने मानी गलती, मुकदमा दर्ज कर दिया गया है : एसपी
^एसएचओने एटीएम से रुपये निकाले जाने संबंधी धोखाधड़ी के मामले में जानकारी ना होने की बात कहकर गलती करने बात मानी है। एसएचओ को सख्त हिदायतें जारी कर दी