राशन कार्ड वोटर कार्ड बनवाने की मांग की
आधारकार्ड बनवाने को लेकर कई लोगों के पास जरूरी दस्तावेजों की भी कमी के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में देखने को मिला। भूना रोड निवासी बहादर, पप्पू, संतरो, मखना, पीला, गाला, चन्नी, रूलीराम आदि लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राशन कार्ड वोटर कार्ड बनवाने की मांग की।
एसडीएम ने उक्त लोगों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया। एसडीएम से मिलने पहुंचे उक्त लोगाेें ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड, वोटर कार्ड जैसे अन्य जरूरी कागजातों की जरूरत पड़ती है। उक्त लोगों ने बताया कि उन्हें सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड बनवाना है लेकिन राशन कार्ड और वोटर कार्ड ना होने के चलते उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।
वोटर कार्ड राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम से मिलने आए गाडिया लुहार जाति के लोग 2005 में बना अपना राशन कार्ड दिखाते हुए।