पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड के लिए रुपये मांगने पर हंगामा

आधार कार्ड के लिए रुपये मांगने पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधार कार्ड बनाने की एवज में रुपये मांगने का आरोप

आधारकार्ड बनाने की एवज में रुपये मांगने पर दर्जनभर गांवों के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम आमना तसनीम को शिकायत की। शिकायत के बाद एसडीएम अमना तसनीम ने मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार करण सिंह को आदेश दिए। नायब तहसीलदार करण सिंह मामले की जांच कर रहे है। आधार कार्ड फतेहाबाद रोड़ स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान पर बनाए जा रहे थे।

गांव मुंशीवाला, शेरगढ़ ढाणी, नन्हेड़ी, रत्ताखेड़ा, कलोठा, नथवान, बलियाला, नंगल, खाई, महमदकी, डिग्गी ढाणी, जल्लोपुर के लीलू राम, सतीश, सुनील, विक्की, बिल्लू, भगवंत, बलदेव सिंह , करनैल सिंह ने कहा कि आधार कार्डों के लिए उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनसे आधार कार्ड बनवाने के नाम पर 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं। जो व्यक्ति पैसे दे देता है, उसका आधार कार्ड बना दिया जाता है और दूसरों को वापस भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांवों में ही आधार कार्ड बनाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को परेशानियां हों। नायब तहसीलदार करण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे है। निजी जगह पर आधार कार्ड नहीं बनाए जा सकते। इसके लिए मार्केट कमेटी कार्यालय निर्धारित किया जाएगा। आधार कार्ड का कोई सुविधा शुल्क नहीं है। पूरे मामले की जांच कर रहे है।

रतिया। आधार कार्ड मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे भिन्न गांवों के लोग।