रोजगार के नाम पर हो रही वसूली
टोहानाक्षेत्र में कुछ लोग युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनसे वसूली कर रहे हैं। ये लोग रोजगार देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से एक सौ रुपये ले रहे हैं। रुपयों की रसीद दिए जाने के कारण लोग आसानी से इनके बहकावे में रहे हैं। अब तक हजारों लोग इनके शिकार हो चुके हैं।
इनके द्वारा दी जाने वाली रुपयों की रसीद बेरोजगार संरक्षण सेवा समिति हरियाणा के नाम से छपी हुई है तथा इस समिति को जनसेवा समिति (रजिस्टर्ड) से संबद्ध दर्शाया गया है। रसीद पर समिति का हेड ऑफिस फतेहाबाद के मॉडल टाउन स्थित आयकर विभाग कार्यालय के पीछे बताया गया है जबकि टोहाना कार्यालय का कोई पता नहीं दिखाया गया, केवल एक लैंडलाइन फोन नंबर प्रकाशित किया गया है। जिस पर फोन करने पर इस नंबर की सेवाएं अस्थाई रूप से बंद हैं, सुनाई पड़ता है।
कोईअधिकृत नहीं किया
इससंबंध में जब रोजगार विभाग कार्यालय से संपर्क किया गया तो हेड क्लर्क सतवीर सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा किसी भी समिति या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास भी कुछ लोगों के फोन आए थे कि कुछ लोग रोजगार के नाम पर पंजीकरण कर रहे हैं।
उन्हें उनके बहकावे में आने तथा रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया। हेड क्लर्क सतवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनके पास सीआईडी विभाग के शाखा प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने भी शिकायत दर्ज करवाकर जांच करने के लिए मांग की गई है। जिसे विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज कर उचित कार्रवाई के लिए आग्रह किया गया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि यदि कोई ऐसा व्यक्ति रोजगार के लिए उनसे रुपये वसूल करता है तो रोजगार कार्यालय में सूचना दें ताकि उनकी जांच की जा सके।
रोजगार देने के नाम पर बेरोजगार संरक्षण सेवा समिति द्वारा लोगों से वसूले गए रूपये की रसीद।