- Hindi News
- डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव आयोजित
डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव आयोजित
डेफोडिल्सपब्लिक स्कूल में पांचवें वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर हरीश झांब ने किया। दसवीं कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कक्षा नौंवीं दसवीं के विद्यार्थियों ने मशाल प्रज्जवलित कर खेलों को शुरू किया। कार्यक्रम में मार्शल आर्ट, रिले रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, मेंढ़क रेस, जलेबी रेस, बैलून रेस, नींबू रेस, केंडल रेस, खो-खो वॉलीबाल मैच आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। विशिका, डिम्पी, यश, शिवम, विनय, अतुल ज्योतिका आदि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। स्कूल के डायरेक्टर हरीश झांब ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। अत: अध्ययन के साथ साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन पर खेल प्रशिक्षक प्रमोद कौशिक को हार्दिक बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल ममता मक्कड़ ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव के दौरान लेमन रेस में भाग लेते विद्यार्थी।