पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी करवाने वालों को मिलेगी अब 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि

नसबंदी करवाने वालों को मिलेगी अब 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसबंदीकरवाने को लेकर यूपीए सरकार के समय बने फैमिली प्लानिंग प्रोजेक्ट में एनडीए सरकार ने फेरबदल कर दिया है। नई सरकार की ओर से बनाए गए फैमिली प्लानिंग प्रोजेक्ट में दिसंबर महीने से नसबंदी करवाने वाले पुरुषों को 2000 रुपये दिए जाएंगे जबकि पूर्व की सरकार के समय यह प्रोत्साहन राशि 1100 रुपये निर्धारित थी।

नसबंदी करवाने वाले पुरुषों को मोटीवेट करने वालों का भी पूरा ख्याल रखा गया है और उनके लिए भी प्रति नसबंदी पर 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा प्रदेश अभी भी फैमिली प्लानिंग प्रोजेक्ट के तहत हाई रेंज में है और इसलिए सबसे ज्यादा प्रोत्साहन राशि वाले राज्यों की सूची में इसे रखा गया है।

लोग महत्व को समझें: सिविल सर्जन

^नसबंदीकरवाने वाले पुरुषों को अब विभाग की ओर से 2000 रुपये मिलेंगे। मोटीवेटर को 200 की जगह 300 रुपये दिए जाएंगे। विभाग की कोशिश है कि लोग जागरूक हों और एनएसवी के महत्व को समझें। फैमिली प्लानिंग में अभी हरियाणा की स्थिति खराब है जिसके चलते प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला हुआ है। डा.एसबी कंबोज, सिविलसर्जन।

दूरबीन प्रणाली से की जाती है नसबंदी

^पुरुषोंकी नसबंदी दूरबीन प्रणाली से की जाती है। इसमें किसी तरह के ऑप्रेशन, चीर-फाड़, या टांके की जरूरत नहीं पड़ती। 3 से 4 दिन आराम करने के बाद व्यक्ति सामान्य रूप से काम कर सकता है। पुरूष शक्ति में भी किसी तरह की कोई कमी नहीं आती। ओमप्रकाश,हेल्थइंस्पेक्टर, सिविल अस्पताल।

जिले में नसबंदी करवाने वालों की रुचि घटी

जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 में कुल 28 पुरुषों नसबंदी करवाने पहुंचे जबकि इस बार अब तक केवल 10 पुरुषों ने रुचि दिखाई। मोटीवेटर का हौंसला बढ़ाने और पुरुषों की रूचि नसबंदी में बढ़ाने के लिए विभाग ने प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है लेकिन अब देखना ये है कि लोग विभाग की कोशिश से कितने प्रभावित होते हैं।

योजना