खिलाड़ियों ने जिला खेलों में दिखाया दमखम
राजीवगांधी खेल अभियान के तहत वर्ष 2014-15 में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग तक के लड़के-लड़कियों की जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता कराई गई। भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में हुए खेलों में एथलेटिक, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, जुड्डो बॉक्सिंग खेलों के मुकाबले करवाए गए। गुरुवार को बॉक्सिंग के खेल मुकाबले इंदिरा गांधी कॉलेज टोहाना में करवाए जाएंगे।जारी परिणाम में एथलेटिक में 3000 मीटर की दौड़ में फतेहाबाद खंड के खिलाडिय़ों ने जीत हासिल की है। विशाल ने पहला, ललित ने दूसरा तो अंकित ने तीसरा स्थान लिया। 500 मीटर की दौड़ में अंकित टोहाना खंड प्रथम, भट्टू खंड से सतबीर द्वितीय तथा फतेहाबाद खंड से प्रदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में टोहाना खंड प्रथम रहा जबकि भूना खंड द्वितीय तथा फतेहाबाद खंड को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस मौके खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारी एवं कोच जगजीत सिंह, सूबे सिंह, रामनिवास, राजबाला, रमेश, जगदीप, सूरज, राजेन्द्र, सतपाल आिद थे।
प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।