- Hindi News
- शॉपिंग कर रही महिला की नकदी गायब, दुकानदार पर ही आरोप
शॉपिंग कर रही महिला की नकदी गायब, दुकानदार पर ही आरोप
थानारोड पर स्थित एक दुकान पर शॉपिंग करने पहुंची महिला ग्राहक ने 20 हजार रुपये दुकान में गायब होने का आरोप लगाया तो आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक और आसपास के दुकान संचालकों को महिला ने जब पुलिस बुलाने की धमकी दी तो दुकानदारों ने भी महिला को मौके पर पुलिस बुलाकर संतुष्टि करवाने की बात कही। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे तक पूरी दुकान में 20 हजार की नकदी का सर्च ऑप्रेशन चला। नकदी नहीं मिली और पुलिस ने महिला को पूरी संतुष्टि करवाने के बाद मौके से लौटी।
घटना के अनुसार थाना रोड पर स्थित रंगीला चूड़ी भंडार के संचालक अमित ने बताया कि एक महिला उनकी दुकान पर आई। अमित के अनुसार जब महिला दुकान पर सामान खरीदने आई तो उसकी प|ी काउंटर पर बैठी थी। दुकानदार के अनुसार महिला ने कुछ सामानों का रेट पूछा और इसी बीच उसने अपने 20 हजार रुपए दुकान में गिरने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। इसके बाद महिला को पूरी दुकान में अच्छी तरह रुपयों की तलाश करवाई गई लेकिन महिला ने दुकान संचालक पर ही रुपये गायब करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का निपटारा करवाया और दुकान में रुपये नहीं होने की तसल्ली करवाकर मामला निपटाया।
रंगीला चूडी भंडार पर तलाशी लेने के बाद अपनी संतुष्टि पुलिस कर्मचारियों को लिखकर देते हुए आरोप लगाने वाली महिला का पिता।