शर्मा बने वरिष्ठ नागरिक परिषद के प्रधान
फतेहाबाद | वरिष्ठनागरिक परिषद फतेहाबाद के चुनाव सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव अधिकारी विश्वनाथ मुंजाल सह चुनाव अधिकारी माधोराम एडवोकेट ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए पूर्णचंद शर्मा एडवोकेट को प्रधान, श्रीमती ईश्वरदेवी सेठी उपप्रधान, देवाराम नारंग सचिव, बनारसीदास मोंगा सहसचिव, मदनगोपाल नारंग कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ललित को प्रवक्ता घोषित किए गए।