- Hindi News
- बीडीपीओ निलंबन पर कर्मचारी संघ ने जताया ऐतराज
बीडीपीओ निलंबन पर कर्मचारी संघ ने जताया ऐतराज
फतेहाबाद | रतियाके खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के निलंबन पर सर्व कर्मचारी संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। संघ ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अगर बेवजह किसी अधिकारी पर द्वेष भावना से कार्रवाई की गई तो सर्व कर्मचारी संघ उसका कड़ा विरोध करेगा और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। संघ के जिला प्रधान बेगराज ने कहा कि एक ओर तो भाजपा सरकार जनता कर्मचारियों के हितों की बात करती है और वहीं दूसरी ओर उसके कार्यकर्ता अधिकारियों पर अपना रौब झाड़कर उनके काम को प्रभावित कर रहे हैं। देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकर्ता ही भ्रष्टाचारियों को शह दे रहे हैं। रतिया में जिस तरह भाजपा नेता की शिकायत पर रातों-रात कार्रवाई हुई उससे साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा दोषियों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।